धनबाद में बकरीद से पहले मॉकड्रिल, आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ अभ्यास

Dhanbad: शहर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में...

Dhanbad: शहर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस केंद्र में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति, सांप्रदायिक तनाव, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ अभ्यास

मॉक ड्रिल में सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, डीएसपी मुख्यालय कुमार विनोद, डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव, एसडीपीओ सिंदरी प्रकाश चंद्र महतो और सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने जवानों को हर परिस्थिति में संयम और तत्परता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन का लाइव प्रदर्शन

अभ्यास के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन का प्रदर्शन किया. जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज, फायरिंग, वाटर कैनन के इस्तेमाल और उपद्रवियों पर नियंत्रण की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया. इसके साथ ही संवेदनशील हालात में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और त्वरित रिस्पांस की रणनीति का भी अभ्यास किया गया.

Also Read: रांची: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, विधानसभा की महिला कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, धरना पर बैठे कर्मी

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

वहीं, पुलिस प्रशासन ने जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल, क्यूआरटी और गश्ती दलों की तैनाती शुरू कर दी है. जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और डायल-112 की पेट्रोलिंग टीम को भी लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है.

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर

धनबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *