Chakardharpur : चक्रधरपुर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर द्वारा 56-चक्रधरपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर हुई चर्चा
बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. अधिकारियों ने मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी.
बीएलए की जिम्मेदारियों से कराया गया अवगत
बैठक में बीएलए की नियुक्ति, उनकी जिम्मेदारियों और कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए की शत-प्रतिशत प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया.
ALSO READ : लॉन्गेविटि ट्रैवल: लंबी और स्वस्थ जिंदगी की नई तलाश
अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की गई प्रदर्शित
बताया गया कि वर्तमान में सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची बीएलओ के माध्यम से प्रदर्शित कर दी गई है. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करें.
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की अपील
बैठक में अधिक से अधिक अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग कराने में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके. अधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी महत्वपूर्ण है.
ALSO READ : श्रीरामरेखा धाम को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में एकजुट हुए लोग, कहा – अपवित्र होगा स्थल
