News Wave Desk: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.
झारखंड के भविष्य को लेकर अहम मुलाकात
मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि अमित शाह के सुझाव और दिशा-निर्देश संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राज्य में भाजपा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायक होंगे. सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. भाजपा इसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक मान रही है.
आज रात्रि क़रीब 8 बजे नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया | pic.twitter.com/WxUSnWKohx
— Aditya Sahu (@AdityaPdSahu) July 28, 2026
