बकरीद को लेकर पाकुड़ में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

Pakur: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजनों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखने को लेकर...

Pakur: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजनों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.

शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च पार्क से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक तक निकाला गया. इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न मार्गों से होकर मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश देना था.

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है. किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: झारखंड में शिक्षा क्रांति की तैयारी: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश, प्रशासनिक काम छोड़ अब सिर्फ पढ़ाएंगे शिक्षक

संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी

वहीं एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *