बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर: उपायुक्त

Palamu: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत...

Palamu DC
उपायुक्त ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Palamu: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त शेखावत ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया सबसे संवेदनशील माध्यम बन चुका है. फेक न्यूज, भ्रामक पोस्ट एवं आपत्तिजनक वीडियो तेजी से प्रसारित होते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बनी रहती है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सतत एवं पैनी नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा, कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

उपायुक्त ने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग ऑब्जर्वर की भूमिका निभाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें.

संवेदनशील क्षेत्रों में किया जाएगा फ्लैग मार्च का आयोजन

बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 के तहत जिन लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है, उनका तामिला संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों के समन्वय से सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च का आयोजन किया जाएगा, ताकि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बना रहे.

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा, कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. प्रशासन का उद्देश्य है कि बकरीद पर्व जिले में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो. इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे विभिन्न बीडीओ-सीओ उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला डीसी ने लगाया जनता दरबार, जमीन विवाद से लेकर आंगनबाड़ी चयन तक मिलीं शिकायतें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *