झारखंड में जल्द सड़कों पर दिखेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आरामदायक होगा सफर

Ranchi: झारखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत...

Ranchi: झारखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जल्द इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है. सरकार की इस पहल से लोगों को आरामदायक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है. सरकारी स्तर पर चल रही तैयारियों के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक बसें शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर तरीके से जोड़ेंगी. इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी. खास बात यह है कि बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और जरूरतमंद वर्गों को मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा देने की योजना पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर: उपायुक्त

रियायती यात्रा की सुविधा देने पर भी विचार

सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम होगा, डीजल पर निर्भरता घटेगी और लोगों को आधुनिक परिवहन का बेहतर अनुभव मिलेगा. पहले से संचालित ग्राम गाड़ी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को दी जा रही निःशुल्क यात्रा सुविधा को भी आगे विस्तार दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. मुख्यमंत्री ने बेहतर परिवहन व्यवस्था को राज्य के विकास से जोड़ते हुए कहा है कि सरकार आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है. इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और झारखंड आधुनिक एवं हरित परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान बनाएगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो: तीन माह से वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी, डीसी ऑफिस के सामने दिया धरना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *