जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं व भूमि उपलब्धता की उपायुक्त ने की समीक्षा

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों...

District Coordination Committee
जिला समन्वय समिति की बैठक

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) उपस्थित रहे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम उन विभागों की समीक्षा की, जिन्हें सरकारी कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता है. इस क्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से भूमि उपलब्धता की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई.

भूमि सहित अन्य आवश्यक मामलों पर चर्चा

समीक्षा के दौरान न्यायालय कर्मियों के आवास निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता, साइबर थाना स्थापना के लिए जमीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज एवं विश्रामपुर के आवास हेतु भूमि सहित अन्य आवश्यक मामलों पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में विभिन्न विभागों के बीच लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी विभाग का कार्य दूसरे विभागीय स्तर पर लंबित है, तो आपसी समन्वय स्थापित कर उसका त्वरित समाधान किया जाए. इस दौरान कई मामलों पर ऑन स्पॉट चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त  शेखावत ने सभी अधिकारियों को सरकारी योजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

यह भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *