“मिशन मुस्कान” बना लोगों के चेहरे की खुशी की वजह, खूंटी पुलिस ने 57 गुम मोबाइल लौटाए

Khunti: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन मुस्कान” के तहत खूंटी जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है....

Mission Smile
पुलिस ने 57 गुम मोबाइल लौटाए

Khunti: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन मुस्कान” के तहत खूंटी जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार तकनीकी अनुसंधान और विशेष कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंपा गया. लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई. मोबाइल धारकों ने खूंटी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया.

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से की अपील

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आमजनों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और “मिशन मुस्कान” इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है. पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा, कि मोबाइल गुम होने या चोरी की घटना होने पर बिना देर किए अपने नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी जांच कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके. खूंटी पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में जनसहयोग और पुलिसिंग के बेहतर उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं व भूमि उपलब्धता की उपायुक्त ने की समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *