Gumla: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार मंगलवार को पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम सिसई रोड स्थित बड़ाइक पेट्रोल पंप के समीप जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, नगर कमिटी, प्रखंड कमिटी गुमला, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री तक हर चीज महंगी
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता की कमर टूट गई है. उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है. रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री तक हर चीज महंगी हो चुकी है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम लोगों की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में आशिक अंसारी, ए एच अख्तर, रोहित उरांव, मनीष हिंदुस्तान, मानिकचंद साहू, शाहिद वारसी, गुलाम सरवर, जय सिंह, डॉ. चंद्रकिशोर केरकेट्टा, अभिषेक सोरेंग, पंचम वुलुंग, सीता देवी, एजाज अहमद, फिरोज आलम, शाहजहां अंसारी, अमृता भगत, मो. चांद मंजर, साहेब वसीम, अभिषेक गुप्ता, रोहित गुप्ता तथा सगीर आलम उर्फ बबलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर: उपायुक्त
