JAC ने जारी किया मदरसा परीक्षा 2026 का शेड्यूल, 16 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं 

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC), ने मदरसा परीक्षा 2026 (कक्षा वस्तानियां से मौलवी तक) का विस्तृत कार्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर...

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC), ने मदरसा परीक्षा 2026 (कक्षा वस्तानियां से मौलवी तक) का विस्तृत कार्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. आधिकारिक विज्ञप्ति संख्या 35/2026 के अनुसार, राज्यभर में मदरसा परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेंगी. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. प्रथम पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.

दो पालियों में संपन्न होगी परीक्षा 

परीक्षा के पहले दिन (16 जून) प्रथम पाली में ‘दिनियात-I’ और द्वितीय पाली में ‘दिनियात-II’ की परीक्षा होगी. इसके बाद क्रमशः अरबी, फारसी, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और तारीखे इस्लाम जैसे विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. मौलवी स्तर के लिए वैकल्पिक विषयों जैसे वाणिज्य, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र की परीक्षाएं भी इसी दौरान संपन्न होंगी.

एडमिट कार्ड और जरूरी तारीखें 

• प्रवेश पत्र डाउनलोड: सभी मदरसा प्रधान 08 जून से जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे.

• रोल शीट का वितरण: संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से रोल शीट और अन्य जरूरी दस्तावेज 10 जून से 12 जून के बीच वितरित किए जाएंगे.

• प्रायोगिक परीक्षा के निर्देशः मुख्य परीक्षा के बाद 24 जून से 02 जुलाई तक संबंधित मदरसों द्वारा प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसके लिए प्रश्न पत्र और ब्लैंक मार्क्स फाइल 20 जून तक परिषद कार्यालय से प्राप्त करने होंगे.

ALSO READ: होर्मुज पर अमेरिका ने किया हमला, आईआरजीसी ने कहा – कंट्रोल बरकरार, करेंगे जवाबी कारवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *