क्या बॉलीवुड में बैन हो गए Ranveer Singh? जानिए पूरा मामला

Newswave Desk: साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर देने वाले Ranveer Singh इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं....

Newswave Desk: साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर देने वाले Ranveer Singh इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं. Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE ने फिल्म Don 3 से उनके कथित बाहर होने के मामले में उनके खिलाफ ‘असहयोग निर्देश’ जारी किया है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब रणवीर सिंह बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे.

दरअसल, FWICE का यह फैसला किसी कानूनी बैन की तरह नहीं है. यह एक तरह का ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ होता है, जिसमें संगठन से जुड़े कामगारों और तकनीशियनों से कहा जाता है कि वे संबंधित कलाकार के साथ काम न करें. चूंकि फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग और प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा इन्हीं कर्मचारियों पर निर्भर करता है, इसलिए ऐसे फैसलों का असर फिल्मों की शूटिंग और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है.

बॉलीवुड में काम करने पर पूरी तरह रोक नहीं

हालांकि, यह सरकार की ओर से लगाया गया प्रतिबंध नहीं है और न ही इससे किसी अभिनेता को कानूनी रूप से फिल्में साइन करने से रोका जाता है. यानी रणवीर सिंह के बॉलीवुड में काम करने पर पूरी तरह रोक नहीं लगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सुलझने तक भारत में उनकी नई फिल्मों की शूटिंग और प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है.

FWICE ने दावा किया है कि रणवीर सिंह ने संगठन की ओर से बातचीत के लिए की गई कई कोशिशों का जवाब नहीं दिया. वहीं Don 3 को सपोर्ट कर रही Excel Entertainment ने भी कथित तौर पर रणवीर सिंह से प्री-प्रोडक्शन पर हुए खर्च के बदले 45 करोड़ रुपये की मांग की है.

विवाद पर रणवीर सिंह की टीम ने दी प्रतिक्रिया

इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की टीम ने भी प्रतिक्रिया दी है. एक्टर के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि रणवीर इस मामले को लेकर चल रही अटकलों पर कुछ और नहीं कहना चाहते और उनका मानना है कि पेशेवर मतभेदों को निजी तौर पर सुलझाना ही बेहतर होता है. बयान में कहा गया कि रणवीर ने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी है क्योंकि वे प्रोफेशनल रिश्तों को गरिमा और आपसी सम्मान के साथ संभालने में विश्वास रखते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल धुरंधर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं. इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में प्रलय शामिल है, जिसे Jay Mehta डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं धुरंधर के निर्देशक Aditya Dhar के साथ भी वह एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

ALSO READ: ज्यादा ब्याज वाली FD में कितना फायदा, कितना जोखिम ?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *