Chakardharpur: कराईकेला पंचायत अंतर्गत बरडीह गांव जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के कारण कई जगहों पर धंस चुकी है, जिससे गांव के लोगों में चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बरडीह गांव का संपर्क कराईकेला से पूरी तरह कट सकता है.
ग्रामीणों ने बताया कि बरडीह गांव नदी किनारे स्थित है. बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज हो जाता है, जिससे सड़क और गांव दोनों पर खतरा मंडरा रहा है. सड़क के किनारे मिट्टी बहने लगी है और कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा नदी किनारे गार्डवाल निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि गार्डवाल बनने से नदी कटाव पर रोक लगेगी और गांव सुरक्षित रहेगा.
तत्काल कारवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है.
AlsoRead:NH-522 किनारे झुके पेड़ बने परेशानी की वजह, ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी



