बकरीद में दो कंपनी रैफ सहित 2000 जवान करेंगे जिला की सुरक्षा

– ड्रोन से ऊंचे बिल्डिंग की होगी निगहबानी Ranchi: बकरीद को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं....

AI IMAGE

– ड्रोन से ऊंचे बिल्डिंग की होगी निगहबानी

Ranchi: बकरीद को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. बकरीद में धार्मिक स्थानों के साथ संवदेनशील इलाकों की विशेष निगरानी की जा रही है. इसके लिए रांची पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में रेपिड एक्सन फोर्स (रैफ) की दो कंपनी, रेडिप एक्सन पुलिस(रैप) के दो कंपनी, एआइआरबी की दो कंपनी, इको, जैप, जैप-10 की महिला बटालियन,बज्रवाहन, रंगीन पानी का टैंकर सहित 2000 जवानों की तैनाती की गयी है.

पर्व के दौरान किसी प्रकार की उत्पात मचाने वाले उत्पातियों को देखते ही उनपर कार्रवाई करने की आदेश दिया गया है. इस दौरान किसी भी जगह पांच या उससे अधिक लोगों को जमा होने पर पूरी पाबंदी रहेगी. जिला प्रशासन ने भी संवदेनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. एक जगह पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर उन्हें हिरासत में लेने का भी आदेश दिया गया है.

ड्रोन से ऊंची बिल्डिंगी की जायेगी निगहबानी 

संवेदनशील इलाकों में जिला प्रशासन ड्रोन से निगहबानी करेगी. राजधानी के ऊंची बिल्डिंगों पर प्रशासन की विशेष नजर है. उत्पात मचाने के दौरान ऊंची बिल्डिंगों से होने वाले हमलों को नाकाम करने के लिए बिल्डिंगों पर जवानों की तैनाती गयी है. इसके अलावा सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सादे लिबास में तैनात पुलिसकर्मियों को पल-पल की रिर्पोट कंट्रोल रूम को देने का निर्देश दिया गया है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना हो तो उसे साकार रूप लेने से पहले ही रोका जा सके. सिटी कंट्रोल रूम में जवानों को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्कता पड़ते ही उन्हें तत्काल घटना स्थल पर कूच कर जायें. सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी देने और पर्व के दौरान राजधानी वासियों के दहशत को समाप्त करने के लिए रांची पुलिस फ्लैग मार्च निकालेगी ताकि लोग आश्वस्त हो सके कि पर्व के दौरान वे लोग पुलिस तरह से सुरक्षित हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *