Jamtara : पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बुधवार को विभिन्न थाना, ओपी और पुलिस प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. बकरीद की तैयारियों को लेकर एसपी ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान एसपी ने करमाटांड़ थाना एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीओपी मुरली पहाड़ी पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

साथ ही जनता से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. मौके पर एसडीपीओ वसीम रज़ा, सर्किल इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव, थाना प्रभारी नारायणपुर मुराद हसन सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
ALSO READ : तिलैया डैम में नहाने के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस
