Koderma : कोडरमा जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया. एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान एवं पुलिस बल ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला.


बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा
फ्लैग मार्च कोडरमा बाजार, राजेन्द्र चौक, पाण्डेयडीह, जलवाबाद सहित कई प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया. इस दौरान पुलिस टीम ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया.
ALSO READ : सांसद संजय सेठ ने चांडिल जंक्शन का किया निरीक्षण, पितकी रेलवे गेट स्थित ओवरब्रिज का उद्घाटन 31 जुलाई को होगा
लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों, दुकानदारों और युवाओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है.
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी. असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों के बीच सुरक्षा और विश्वास का संदेश देने का प्रयास किया
