सांसद संजय सेठ ने चांडिल जंक्शन का किया निरीक्षण, पितकी रेलवे गेट स्थित ओवरब्रिज का उद्घाटन 31 जुलाई को होगा

Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल जंक्शन स्टेशन का बुधवार को सांसद संजय सेठ ने निरीक्षण किया. इस...

Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल जंक्शन स्टेशन का बुधवार को सांसद संजय सेठ ने निरीक्षण किया. इस दौरान स्टेशन मास्टर विष्णु तांती एवं आद्रा प्रमंडल के अधिकारी उपस्थित रहे. सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बने 3 लिफ्ट, बुकिंग काउंटर, प्लेटफॉर्म व वेटिंग रूम का जायजा लिया.

कोयला धूल से यात्री परेशान

निरीक्षण के दौरान मीडिया ने सांसद से सवाल किया कि अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार है, परंतु उड़ती धूल से निजात कैसे मिलेगा? लंबे समय से चांडिल रेलवे जंक्शन में विभिन्न प्लांट के लिए कोयला एवं आयरन की रैक अनलोड होती है. ट्रेन से रैक आने के बाद हाईवा व डंपर से माल प्लांट तक ले जाया जाता है. गर्मी और आंधी-तूफान के दौरान उड़ती कोयले की धूल प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, विश्राम कक्ष और टिकट बुकिंग काउंटर तक पहुंच जाती है. इससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है और स्टेशन पर गंदगी जमी रहती है.

‘जल्द होगा FOB का उद्घाटन’ – सांसद संजय सेठ

सांसद संजय सेठ ने बताया कि चांडिल रेलवे स्टेशन के पितकी रेलवे गेट स्थित एनएच 32 चांडिल पुरुलिया धनबाद जाने वाले रेलवे के ओवरब्रिज का उद्घाटन जल्द होगा. उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है कि छोटे-छोटे स्टेशनों को भी बड़े स्टेशनों जैसी यात्री सुविधाएं मिलें. पहले यहां शौचालयों की व्यवस्था नहीं थी, अब दूर हो गई है. 3 लिफ्ट लग चुके हैं. अधिकतर ट्रेनों का ठहराव चांडिल स्टेशन में, इसलिए दिया गया है ताकि यात्रियों को सुविधा मिले. 31 जुलाई को जाम से मुक्त जिंदगीभर के लिए मिलेगी, कुल मिलाकर 50 साल से दशकों से इंतजार था, जाम से मुक्ति मिल जाएगी. यातायात कहीं प्रभावित नहीं होगा. यातायात दुरुस्त होगा.

सांसद ने दिए अधिकारियों को निर्देश 

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनलोडिंग के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए प्लांट प्रबंधन से बात कर पानी का छिड़काव व अन्य उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि अमृत भारत स्टेशन की गरिमा बनी रहे और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिले.

AlsoRead:भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चान्हो घटना मामले की ली विस्तृत जानकारी, जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *