शराब घोटाला मामलाः कारोबारी राजेंद्र ने सिम कार्ड रिलीज करने की मांग, 6 जून को अगली सुनवाई

Ranchi: शराब घोटाला मामले के आरोपी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने कोर्ट से जब्त सिम कार्ड रिलीज करने की मांग की है. इस...

Ranchi: शराब घोटाला मामले के आरोपी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने कोर्ट से जब्त सिम कार्ड रिलीज करने की मांग की है. इस संबंध में एसीबी की विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया है कि जांच एजेंसी एसीबी द्वारा जब्त किए गए सिम कार्ड को वापस किया जाए. मामले में अब अगली सुनवाई 6 जून को होगी.

शराब कारोबारी और कंपनी से जुड़ा है मामला

राजेंद्र प्रसाद जायसवाल छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी हैं और मेसर्स वेलकम डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर-सह-संचालक हैं. बताया जाता है कि निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी सिद्धार्थ सिंघानिया के जरिए राजेंद्र जायसवाल ने झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति का ठेका हासिल किया था.

Also Read: इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती कांड में आरोपियों को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

कमीशन और खराब गुणवत्ता के आरोप

मामले में यह बात भी सामने आई थी कि शराब आपूर्ति का ठेका हासिल करने के एवज में उत्पाद विभाग के अधिकारियों को कमीशन के रूप में बड़ी रकम दी गई थी. एसीबी ने राजेंद्र प्रसाद जायसवाल पर खराब गुणवत्ता वाली देशी शराब की आपूर्ति कर आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. एसीबी ने राजेंद्र प्रसाद जायसवाल को नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *