45 दिनों तक कोमा में रहने के बाद दुबई से सकुशल लौटे राकेश महतो, गांव में खुशी का माहौल

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित अंबाडीह गांव निवासी 26 वर्षीय राकेश महतो जिंदगी की लंबी जंग जीतकर आखिरकार...

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित अंबाडीह गांव निवासी 26 वर्षीय राकेश महतो जिंदगी की लंबी जंग जीतकर आखिरकार सकुशल अपने घर लौट आए. दुबई में हुए गंभीर हादसे के बाद करीब 45 दिनों तक कोमा में रहने वाले राकेश की घर वापसी से पूरे गांव में खुशी और भावुकता का माहौल है.

अबू धाबी में काम के दौरान हुआ था गंभीर हादसा

जानकारी के अनुसार राकेश महतो रोजी-रोटी कमाने के लिए अबू धाबी में कार्यरत थे. बीते 23 फरवरी को काम के दौरान अचानक वह ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी रही.

45 दिनों तक कोमा में रहे, फिर धीरे-धीरे सुधरी हालत

हादसे के बाद राकेश करीब 45 दिनों तक कोमा में रहे. लंबे समय तक चले इलाज और मेडिकल निगरानी के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा. परिवार लगातार उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करता रहा और इलाज की प्रक्रिया जारी रही.

ALSO READ : चौपारण सीएचसी की पोल खुली: गंदगी, खराब जनरेटर और डॉक्टरों की कमी, औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की कई परतें खुलीं

भारत लौटते ही परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर

लंबे इलाज और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राकेश को भारत लाया गया. बुधवार सुबह जैसे ही वह अपने गांव अंबाडीह पहुंचे, परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी खुशी की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर हालचाल लेने लगे.

परिवार ने जताया मदद करने वालों के प्रति आभार

राकेश की सुरक्षित वापसी को ग्रामीण किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. परिवार ने इलाज और वापसी के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है.

ALSO READ : सरायकेला में रथयात्रा 2026 की तैयारी शुरू, जगन्नाथ मंदिर कमेटी का होगा पुनर्गठन, 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *