Click Here
Click Here
Click Here

यश की ‘टॉक्सिक’ हटते ही मैदान में उतरे पवन कल्याण… ‘धुरंधर 2’ को मिलेगी कड़ी टक्कर

NEWS DESK: साउथ सुपरस्टार Yash ने 4 मार्च को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म Toxic तय...

NEWS DESK: साउथ सुपरस्टार Yash ने 4 मार्च को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म Toxic तय तारीख 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी.अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने के बाद माना जा रहा था कि 19 मार्च को रिलीज होने वाली Dhurandhar 2 का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़े क्लैश का सामना नहीं करना पड़ेगा.

पवन कल्याण की एंट्री से फिर बना क्लैश

हालांकि अब साउथ के एक बड़े सुपरस्टार ने अपनी फिल्म उसी दिन रिलीज करने का फैसला कर लिया है.यह सुपरस्टार हैं Pawan Kalyan, जो अपनी फिल्म Ustaad Bhagat Singh के साथ सिनेमाघरों में आ रहे हैं. Harish Shankar के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 19 मार्च कर दी है.हालांकि यह पैन इंडिया फिल्म नहीं है और इसे मुख्य रूप से तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा.ऐसे में तेलुगू मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Dhurandhar 2 से देखने को मिल सकता है.

पहले पार्ट ने किया था 1300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन

बता दें कि दिसंबर 2025 में निर्देशक Aditya Dhar ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट लेकर आए थे. यह फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी.लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. पहले पार्ट की सफलता के बाद अब मेकर्स Dhurandhar 2 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज करने जा रहे हैं.ऐसे में तेलुगू मार्केट में ‘उस्ताद भगत सिंह’ के साथ इसकी टक्कर दिलचस्प हो सकती है. जबकि बाकी भाषाओं में फिल्म के लिए फिलहाल रास्ता साफ नजर आ रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *