Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया में गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 336 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चाकुलिया थाना क्षेत्र के बाजपयी कॉलोनी, नया बाजार...

jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चाकुलिया थाना क्षेत्र के बाजपयी कॉलोनी, नया बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 336 ग्राम गांजा और बिक्री के 810 रुपये नगद बरामद हुए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को लगातार सूचना मिल रही थी कि बाजपयी कॉलोनी निवासी महेश गागराई अपने घर से गांजा की पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचता है. गुप्त सूचना के आधार पर 26 मई 2026 की दोपहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेश गागराई के घर पर छापा मारा.

घर में गांजा की पुड़िया बनाकर बेचता था महेश गागराई, पुलिस ने दबोचा

तलाशी के दौरान घर से कुल 336 ग्राम गांजा, 810 रुपये नगद और गांजा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का डब्बा बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से आरोपी महेश गागराई को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बाहर से गांजा खरीदकर अपने घर में ही छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बिक्री करता था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस गांजा सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

शुभम कुमार खंडेलवाल, ग्रामीण एसपी जमशेदपुर

ने बताया कि गुप्त सूचना पर चाकुलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. आरोपी महेश गागराई को 336 ग्राम गांजा और नगद के साथ गिरफ्तार किया गया है. नशे के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. आम लोगों से अपील है कि नशा कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Also Read : सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश: ग्रामीण विकास कार्यों में लाएं तेजी, बरहेट पंचायत भवन का लिया फीडबैक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *