Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण और पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में आ रही सभी तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को तुरंत दूर कर कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: डिग्री महंगी, परीक्षा बेईमान! झारखंड में छात्र संगठनों का बड़ा आंदोलन, 29 मई को चक्का जाम
सीएम ने ग्रामीण महिला से की सीधे बात
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ही बरहेट स्थित पंचायत भवन में कार्यरत सीएससी (प्रज्ञा केंद्र) कर्मी और वहां अपने काम के सिलसिले में आई एक ग्रामीण महिला से सीधे बात की. उन्होंने जमीनी हकीकत और व्यवस्था की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. सीएम ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए.
यह भी पढ़ें: रहस्यमयी घटनाओं से भय और सनसनी, पीड़ित परिवार का दावा- ‘घर में खुद-ब-खुद उठ रही लपटें, जेवर-नकदी हो रहे गायब’
