Ranchi : लूट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुरूवार सुबह गिरफ्तार किया. पुलिस को जानकारी मिली कि अरगोड़ा इलाके में वह अक्सर घूमता है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छानबीन की. जिसके बार पुलिस ने आरोपी को अरगोड़ा इलाके से हिरासत में लिया. आरोपी का नाम समीर है. पुलिस की टीम उसे नगड़ी थाना ले गई है. जहां समीर से पूछताछ जारी है. बता दें आरोपी पर लूट के मामले दर्ज है. पिछले कुछ दिनों से वह पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था.
अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि समीर एक लूट कांड मामले में आरोपी है. पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी. लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था. फिलहाल पुलिस ने उसे पकड़ लया है और नगड़ी थाना ले गयी है.

गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम करने का किया प्रयास
पुलिस की इस दबिश के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. जिसके बाद सड़क जाम करने का प्रयास किया गया. काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस की प्रति नाराजगी जाहिर की. रांची पुलिस ने सभी लोगों को समझा कर घर भेज दिया.
ALSO READ : रांची: पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का सुप्रीमों कमांडर लापुंग इलाके से गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
