Ranchi : पीएलएफआई नक्सली संगठन का सुप्रीमो कमांडर लापुंग इलाके से गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार सुप्रीमो कमांडर का नाम दस लाख रुपया का इनामी अमृत होरो है. बताया जाता है कि रांची पुलिस की टीम ने देर रात गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर रांची और खूंटी इलाके में कई मामले दर्ज हैं. अमृत होरो के खिलाफ निर्माण स्थलों, रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रंगदारी, आगजनी की वारदात को अंजाम देने के मामले दर्ज है. वर्तमान में अमृत होरो पीएलएफआई नक्सली संगठन का सुप्रीमो है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि लापुंग इलाके में छिपा हुआ है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम बनाई गई है. जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है. आपको बता दें कि डेढ़ साल पहले पुलिस की अमृत होरो के साथ मुठभेड़ हुई थी, लेकिन वह भाग निकला था. वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल था। नक्सल वारदात को अंजाम देना उसके लिए आम बात हो गई थी. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.


