NH-419 पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

Jamtara: जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-419 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बोदमा स्थित...

Jamtara: जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-419 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बोदमा स्थित बंद पड़ी पोल फैक्ट्री के समीप एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और फिर सड़क के बीचों-बीच पलट गई. हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए.

तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार नंबर की मारुति स्विफ्ट कार (BR 01 EQ 4731) मार्गोमुण्डा से कोलकाता जा रही थी. बोदमा पोल फैक्ट्री के पास तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद कार पहले पेड़ से टकराई और फिर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी. सभी घायलों को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

Read Also: बोकारो थर्मल : आज खुलेगा 135 करोड़ की लागत का आरओबी, जनता को मिलेगी राहत

108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोगों में केवल पप्पू कुमार और पवन कुमार की ही पहचान हो पाई है. अन्य घायलों की पहचान और स्थिति का स्पष्ट खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. चिकित्सकों के मुताबिक, सभी को हल्की से गंभीर चोटें आई हैं. गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई. घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *