चक्रधरपुर लोको कॉलोनी में सात दिवसीय शीतला माता पूजा पंडाल का उद्घाटन

Chakradharpur : लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय शीतला माता पूजा पंडाल का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विधिवत फीता...

Chakradharpur : लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय शीतला माता पूजा पंडाल का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विधिवत फीता काटकर किया. पूजा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला. उत्सव के पहले दिन पांचमोड़ से भव्य घटयात्रा निकाली गई, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही.

डफली और पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शीतला माता शोभायात्रा

डफली एवं पारंपरिक गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए. पावन घट को जागेश्रु साव, बी प्रशांत, अर्जुन साव, राकेश पतवा, एम योगेंद्र समेत बड़ी संख्या में कुंवारी युवतियों ने श्रद्धाभाव के साथ अपने सिर पर उठाया. शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की, इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि मां शीतला पूजा हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है. ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को पूजा की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, पूजा आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समिति एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही.

Also Read : पलामू : जमीन विवाद में हुई गोलीबारी कांड के पीड़ित परिवार से मिलें पूर्व मंत्री, कहा – कानून पर भरोसा रखें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *