Palamu : जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और हत्या मामले में पीड़ित परिवार से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी मिलने पहुंचे. मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर का है. त्रिपाठी ने इस दौरान कहा कि जमीनी विवाद है, तो उसे कानून का सहारा लेना चाहिए, न कि किसी की जिंदगी छीननी चाहिए. पलामू पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर कारवाई होगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में दोबारा ऐसी किसी वीभत्स घटना की पुनरावृत्ति न हो. इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह टिकैत, बबलू दुबे, गोपाल त्रिपाठी, सोनू पासवान, रंजन दुबे और रमेश चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

न्याय पर करें भरोसा
त्रिपाठी ने कहा कि जनता न्याय पर पूरा भरोसा रखें और किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें. अगर स्थानीय लोगों द्वारा डर भय का माहौल बनाया जाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिये. इसके साथ ही उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि फरार चल रहे सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायें.
क्या है घटना
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व चैनपुर थाना के रामपुर में जमीन विवाद को लेकर भीषण गोलीकांड हुआ था. जिसमें एक युवक की जान चली गई थी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस मामले में अभी भी 17 नामजद आरोपी फरार हैं, जबकि 25 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ALSO READ : 108 एम्बुलेंस सेवा चलाने वाली एजेंसी अब नहीं देगी झारखंड में एम्बुलेंस सेवा
