बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा…6 दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा पार..

NEWS DESK: साल 2023 में रिलीज हुई The Kerala Story के बाद अब इसका सीक्वल The Kerala Story 2 Goes Beyond सिनेमाघरों...

NEWS DESK: साल 2023 में रिलीज हुई The Kerala Story के बाद अब इसका सीक्वल The Kerala Story 2 Goes Beyond सिनेमाघरों में लगा हुआ है. रिलीज से पहले और बाद में फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिले.कुछ जगहों पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी उठी.लेकिन तमाम विवादों के बाद जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल रही बड़ी टक्कर

फिलहाल सिनेमाघरों में The Kerala Story 2 Goes Beyond को किसी बड़ी फिल्म से कड़ी टक्कर नहीं मिल रही है.दूसरी ओर फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कमाई भी करीब 20 दिनों बाद धीमी पड़ चुकी है.ऐसे में ‘द केरल स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा फायदा मिल रहा है.

होली के मौके पर बढ़ी कमाई

होली के मौके पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली.रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 3.5 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया. इसके साथ ही 6 दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 20 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

6 दिनों का कलेक्शन कुछ ऐसा रहा
पहला दिन – 0.75 करोड़
दूसरा दिन – 4.65 करोड़
तीसरा दिन – 4.75 करोड़
चौथा दिन – 2.5 करोड़
पांचवां दिन – 4 करोड़
छठा दिन – 3.5 करोड़

पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

फिल्म का निर्माण Vipul Amrutlal Shah ने किया है. जबकि इसका निर्देशन Kamakshya Narayan Singh ने किया है.हालांकि कमाई के मामले में यह फिल्म अभी अपने पहले पार्ट से काफी पीछे चल रही है. दरअसल निर्देशक Sudipto Sen की फिल्म The Kerala Story ने रिलीज के पहले 6 दिनों में ही 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था.वहीं फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 303 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *