जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे का फैसला – यात्री ट्रेनों को पहले जाने दें, समय का रखें ख्याल

Jamshedpur : देर से चल रहे यात्री ट्रेनों को लेकर रेलवे ने बड़ी पहल की है. इसके अनुसार पहले यात्री ट्रेनों को...

Jamshedpur : देर से चल रहे यात्री ट्रेनों को लेकर रेलवे ने बड़ी पहल की है. इसके अनुसार पहले यात्री ट्रेनों को ट्रैक से गुजरने दिया जायेगा. उसके बाद ही मालगाड़ियों को पास मिलेगा. यह आश्वासन दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को दिया. टाटानगर स्टेशन के दौरे पर पहुंचे जीएम ने रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक सह विधायक सरयू राय समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में यात्री ट्रेनों की लगातार देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. इस दौरान संयोजक शिवशंकर सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

डेढ़ महीने का रिकॉर्ड रखा गया सामने

विधायक सरयू राय ने पिछले डेढ़ महीने में ट्रेनों की लेटलतीफी का रिकॉर्ड जीएम के सामने रखा. साथ ही जानकारी दी कि पूर्व में आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. टाटा-हावड़ा, टाटा-रांची, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है.

जीएम ने दिए सख्त निर्देश

इस पर जीएम अनिल कुमार जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी यात्री ट्रेन के समय का ध्यान रखा जायें. ट्रेन समय पर स्टेशन में पहुंचें इसके लिये पहले यात्री ट्रेनों को पास दिया जायें. उन्होंने कहा, कोल्हान सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाएगी. मालगाड़ियों को तभी पास मिलेगा जब यात्री ट्रेन का रास्ता क्लियर होगा. कंट्रोल रूम को इस पर सख्ती से अमल करने को कहा गया है.

विधायक सरयू राय ने जताया आभार

विधायक सरयू राय ने कहा कि रेलवे का यह फैसला कोल्हान के लाखों यात्रियों के हित में है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अब ट्रेनें समय पर चलेगी और यात्रियों की परेशानी कम होगी. समिति ने जीएम को धन्यवाद देते हुए निगरानी बनाएं रखने की बात कही.

 

ALSO READ : जैक बोर्ड: 11वीं विशेष परीक्षा और रजिस्ट्रेशन का शिड्यूल जारी, चूकने वाले छात्रों को अंतिम मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *