Ranchi : झारखंड में त्याग, समर्पण और आपसी सौहार्द का पावन त्योहार ईद उल अज़हा (बकरीद) पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस मुबारक मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए समाज में अमन चैन की कामना की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि यह मुबारक पर्व हमें त्याग और निस्वार्थ समर्पण की सीख देता है. उन्होंने दुआ की कि यह त्योहार हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, अमन और बरकत लेकर आएं.

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी जनता को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दीं. उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर समाज में एकजुटता, आपसी सम्मान और सद्भावना को और अधिक कायम रखेगा.
ALSO READ : जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे का फैसला – यात्री ट्रेनों को पहले जाने दें, समय का रखें ख्याल
