उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की धमाकेदार जीत

Ranchi: उत्तराखंड में आयोजित 42वीं ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में झारखंड की टीम ने अपने अभियान की शानदार...

Uttarakhand Gold Cup cricket tournament
इनाम लेती विजेता टीम

Ranchi: उत्तराखंड में आयोजित 42वीं ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में झारखंड की टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 346 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से कप्तान मयंक रावत ने 88 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि हार्दिक शर्मा ने 53 और सूर्यांश रैना ने 51 रन बनाए. झारखंड की तरफ से बाल कृष्णा, कुनैन कुरैशी और मनीषी ने दो-दो विकेट हासिल किए.

कुनैन कुरैशी को चुना गया “प्लेयर ऑफ द मैच”

347 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 45.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की जीत में पंकज कुमार ने 85 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं कुनैन कुरैशी ने 55 और शुभ शर्मा ने 67 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से हिमांशु चौहान, लवनेश चंदेल और अर्जुन को एक-एक विकेट मिला. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कुनैन कुरैशी को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड के तीन पहलवान एशियन गेम्स ट्रायल के लिए रवाना, खेल जगत में उत्साह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *