BIT मेसरा में लोकल रिजर्वेशन खत्म, झारखंड के युवाओं को देशभर के मेधावियों से लेनी होगी सीधी टक्कर 

Ranchi: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे झारखंड के स्थानीय छात्रों के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर है. राज्य के प्रतिष्ठित...

Ranchi: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे झारखंड के स्थानीय छात्रों के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर है. राज्य के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान BIT मेसरा ने सत्र 2026-27 से झारखंड के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटे को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. अब संस्थान की 100% सीटों पर ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट के आधार पर ही एडमिशन होंगे. झारखंड सरकार के साथ MOU का नवीकरण नहीं होने के कारण संस्थान ने यह कड़ा कदम उठाया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए प्रतियोगिता अब कई गुना कठिन हो जाएगी.

2 साल पहले ही खत्म हो चुका था MOU

संस्थान के सूत्रों के अनुसार, झारखंड सरकार के साथ हुआ MOU दो साल पहले ही समाप्त हो चुका था. BIT मेसरा प्रशासन ने इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिखकर एमओयू के नवीकरण का आग्रह किया, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. MOU खत्म होने के बावजूद संस्थान ने पिछले दो वर्षों तक नैतिकता के आधार पर 50% सीटों पर स्थानीय छात्रों को प्रवेश दिया, लेकिन इस सत्र से इस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया गया है. इसके अलावा, पिछले कुछ वर्षों से संस्थान को सरकार से मिलने वाला डीए भी नहीं मिला है.

B.Tech की 650 सीटों का नुकसान, बीसी वन-1 और बीसी टू आरक्षण भी खत्म 

BIT मेसरा में B.Tech, IMSc और B.Arch कोर्से को मिलाकर कुल 1,342 सीटें है. अब तक बीटेक की विभिन्न ब्रांचों में लगभग 650 सीटें होम स्टेट कोटे के तहत झारखंड के बच्चों के लिए सुरक्षित रहती थीं, जो अब सामान्य कोटे में चली गई है. झारखंड के BC-1 और BC-2 वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित लगभग 80 सीटों का लाभ भी अब स्थानीय युवाओं को नहीं मिल सकेगा.

ALSO READ: MLA जयराम महतो के बयान पर भड़का झारखंड पुलिस एसोसिएशन, कहा-वर्दी पर कीचड़ उछालकर राजनीतिक रोटी सेंकना बर्दाश्त नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *