झारखंड के 271 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला कल, JPL ऑक्शन में भिड़ेंगी 6 फ्रेंचाइजी

Ranchi: झारखंड में क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच बन चुकी झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 अब पूरी तरह रंग में आ चुकी...

Ranchi: झारखंड में क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच बन चुकी झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 अब पूरी तरह रंग में आ चुकी है. 10 जून से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट से पहले अब सबकी नजरें 30 मई को जमशेदपुर में होने वाले मेगा ऑक्शन पर टिक गई है. इसी ऑक्शन में 271 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा, जहां छह फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाकर मजबूत टीम बनाने की जंग लड़ेंगी.

गांव से लेकर शहर तक JPL की धूम देखने को मिल रही है. क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा इस बात की है कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा और कौन खिलाड़ी इस बार सबसे महंगा साबित होगा. टीम मैनेजमेंट लगातार खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और अनुभव का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि संतुलित और खतरनाक टीम तैयार की जा सके.

IPL स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबसे बड़ी नजरें

इस बार JPL का सबसे बड़ा आकर्षण पांच आइकॉन खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने IPL और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. इनमें रांची के ईशान किशन और सुषांत मिश्रा, गुमला के रॉबिन मिंज, बोकारो के कुमार कुशाग्र और पश्चिमी सिंहभूम के अनुकुल रॉय शामिल है.

ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय अनुभव, रॉबिन मिंज की विस्फोटक बल्लेबाजी, कुमार कुशाग्र की विकेटकीपिंग और कप्तानी क्षमता, अनुकुल रॉय का ऑलराउंड प्रदर्शन और सुषांत मिश्रा की तेज गेंदबाजी इस बार JPL को स्टार पावर देने वाली है. माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां सबसे बड़ी बोली लगा सकती है.

रांची से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का चयन 

JPL 2026 के लिए सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का चयन राजधानी रांची से हुआ है. रांची के खिलाड़ियों में ईशान किशन, सुषांत मिश्रा, अमित कुमार, शुभ शर्मा, शिखर मोहन, राजनदीप सिंह, एमडी नाजिम सिद्दीकी, विकास सिंह, विकास कुमार विशाल, ईशान ओम, विवेकानंद तिवारी, ऋषभ राय, शेष्ट सागर, पंकज यादव, अनमोल राज, नकुल यादव, हर्ष राज, नितीन कुमार पांडेय, सनी सचिन तिवारी, उत्तम कुमार, हिमांशु गुप्ता, वत्सल तिवारी, यश राठौर, रित्विक पाठक, शिवम कृष्णा, मन्मीत सागर, रायन सपकोटा, कुमार ऋषव, तौहीद अयान, सिद्धांत सुदीघ, सत्यम मिश्रा, प्रिंस कुमार, अनिर्बान चटर्जी और प्रशांत सुमन प्रमुख है.

जमशेदपुर और बोकारो ने भी दिखाई ताकत

जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम से कुमार सूरज, मनीष, शारनदीप सिंह, बिशेष दत्ता, रवि शर्मा, ऋतेश पटेल, मार्शल बी चापला, प्रिंस मिश्रा, अमित जैन, अविनाश कुमार, एमडी अब्बास, आकाश सिन्हा, तंजेल उल हक, गुलशेर आलम, चेतन कुमार, फैजान अनवर, गौतम कुमार, कृष्णा ओझा, भारत जी सिंह और जसराज सिंह जैसे खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

बोकारो से कुमार कुशाग्र, बल कृष्णा, साहिल राज, कुमार देओब्रत, आदित्य सिंह, सुमित कुमार, अभिनव शरण, आर्यमान सेन, रवि यादव, सत्या सेतु, आयुष भारद्वाज, विवेक कुमार, यश पी भगत, योगेंद्र कुमार राय, अंशु सिंह, ओजस वर्धन, अमित कुशवाहा और हेमंत कुमार बेदिया को मौका मिला है.

पश्चिमी सिंहभूम और धनबाद से भी कई प्रतिभाएं शामिल

पश्चिमी सिंहभूम से अनुकुल रॉय, अरविंद कुमार, वरुण कुमार सिंह, आशीष तनवर, गौरव सिंह, अनुराग संजय पूर्ति, शिवम कुमार, कुमार करण, डेविड सागर मुंडा, अजय सोनू टी, हृतिक सेठ, जय प्रकाश राजपूत, ललित सिंह और अजीत कुमार सिंह को जगह मिली है.

धनबाद जिले से एमडी कौनैन कुरैशी, राहुल प्रसाद, प्रियांशु कुमार, श्रेष्टा, रुद्र नारायण मिश्रा, स्वरित सिंह, सिद्धार्थ सिन्हा, हर्ष शर्मा, सर्वेर चंद्रा और एकलव्य सिंह चुने गए है.

 

दूसरे जिलों के खिलाड़ियों को भी मिला बड़ा मंच

  • देवघर से सौरभ शेखर, एमडी शमशाद, गौरव शर्मा, सिद्धांत रघुवंशी, उत्कर्ष आनंद, स्वगत कुमार झा और भास्कर चौधरी का चयन हुआ है.
  • गिरिडीह से रौनक कुमार, एमडी अफसर, साकेत केडिया, प्रेम कुमार चौधरी, एमडी फराज अंसारी और प्रेम चौरसिया को मौका मिला है.
  • लोहरदगा से जतिन पांडेय, लक्ष्य कौशिक, सुमित उरांव, चैतन्य नारायण तिवारी, अभिषेक लाहिरी, रोनित आर्यन, प्रेम कुमार, अशुतोष कुमार मिश्रा और युवराज कुमार शामिल है.
  • रामगढ़ से प्रवीण कुमार महतो, हर्ष राणा, रोशन कुमार, दिव्यांशु राज, आदर्श गिरी और आशीष कुमार चौबे को जगह मिली है.
  • हजारीबाग से राहुल रजक, मणिकांत मिश्रा, अमन कुमार, आनंद कुमार और शिवांश कुमार का चयन हुआ है.
  • खूंटी से आर्यन हुड्डा, सत्यम सिंह, विनायक विक्रम, मीत जैन और बलराम नायक शामिल है.
  • सिमडेगा से तनिष चौबे, गुरूशरण सिंह, सचिन पाल, निशांत चौबे, कुमार अंकित, अश्विनी कुमार, पंकज कुमार, संजीत शर्मा, यश कुमार महतो, जयप्रकाश यादव और सुषांत सिंह चुने गए है.
  • गढ़वा से आयुष गर्ग, विकास गर्ग, निशांत चौबे और आयुष सिंह को मौका मिला है.
  • गुमला से रॉबिन मिंज, कमल कुरार, आनंद कुमार और आयुष राज शामिल है.
  • पाकुड़ से सेंतु कुमार यादव, प्रियांशु चौबे और साबेस्टिन सोरेन को जगह मिली है.
  • लातेहार से प्रभात कुमार यादव, उज्ज्वल कुमार सिंह, आदर्श विशाल, विकास पांडेय और ऋतेश केशरी का चयन हुआ है.
  • कोडरमा से रजनीश कुमार, हर्ष सिंह और रोहित भारती शामिल है.
  • चतरा से शक्ति सिंह, प्रांजल कुमार, विशाल कमल, सुशांत सिंह और महेंद्र कुमार को मौका मिला है.
  • जामताड़ा से ओम सिंह, प्रियुष कुमार झा, राम रौशन सारण और अविनाश कुमार चुने गए है.
  • पलामू से स्पर्श राज, सुमित शर्मा, विकास यादव और सुनील यादव शामिल है.
  • सरायकेला-खरसावां से पवन कुमार, विजय कुमार, अभिषेक पांडेय, संजीव चतुर्वेदी और सर्वजीत यादव को जगह मिली है.
  • दुमका से लक्ष्मण कुमार यादव, सनीम कुमार पंडित और किशन कुमार दुबे चयनित हुए है.
  • गोड्डा से पियूष कुमार और सौरभ मांझी को मौका मिला है.

ALSO READ: मानभूम छऊ और कुड़माली-नागपुरी झूमर की धूम, ममता महतो व उस्ताद सुचंद महतो ने बांधा समां

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *