khunti : सुदीप गुड़िया की पहल पर खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित सिमिटमड़ा गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिससे करीब एक महीने से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो गई. लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे. ग्रामीणों की शिकायत और मांग के बाद विधायक के प्रयास तथा झामुमो पंचायत सचिव रोबट आईंड की पहल से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया. ट्रांसफॉर्मर के उद्घाटन के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब उन्हें नियमित और बेहतर बिजली सुविधा मिल सकेगी.

ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता से सुलझाने का दावा
कार्यक्रम के दौरान झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिजली संकट खत्म होने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं पंचायत सचिव रोबट आईंड ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है. इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, प्रखंड उपाध्यक्ष लछुवा लोहरा, सिलास केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
Also Read : रातू रोड में हिचकी ठेला नामक होटल में आग लगी, PCR और दमकल ने किया काबू
