विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर DAV पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Gumla: DAV पब्लिक स्कूल गुमला की ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन NCC के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई ) के...

Gumla: DAV पब्लिक स्कूल गुमला की ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन NCC के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई ) के उपलक्ष्य में “नशा मुक्ति अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के लोगों को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना था.  इस आयोजन के लिए 46 झारखंड बटालियन NCC के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी. बी. शर्मा ने सभी प्रतिभागी कैडेटों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान और समर्पणभाव के लिए बधाई दी है.

जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर 

DAV पब्लिक स्कूल गुमला प्रधानाचार्या श्रीमती माधवी पांडेय ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है, इसलिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए सदैव नशामुक्त जीवनशैली को अपनाना चाहिए. एसोसिएट NCC ऑफिसर सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने कैडेटों का मार्गदर्शन करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने में DAV के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके दायित्वों पर विशेष जोर दिया.

नशामुक्त समाज बनाने का दृढ़ संकल्प

इस बड़े पैमाने पर आयोजित किए गए जागरूकता अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के NCC विंग के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें कारपोरल पल्लवी कुमारी, कैडेट अनन्या पाठक, नव्या जायसवाल, वर्षा कुमारी, अंशिका कुजूर, अदिति कुमारी, आयुषी किंडो, परिस्मिता कुजूर, कारपोरल आयुष कुमार चौधरी, लांस कारपोरल हर्ष कुमार साहू, कैडेट प्रणव सिंह, प्रत्युष राज, अद्विक वत्स, सच्चिदानंद गोप, विराज कुमार, मोहित उरांव, स्वरित राणा और अभिनव केरकेट्टा जैसे होनहार कैडेटों ने भी अपनी अनुशासित प्रस्तुतियों, पोस्टर और स्लोगन प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को नशामुक्त समाज बनाने का दृढ़ संकल्प दिलाया.

ALSO READ: गुमला में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *