Koderma: जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई के गोसाई टोला में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान जलवाबाद निवासी इर्तियाजुल हक (25 वर्ष), पिता राजा उल रहमान एवं अली खान (12 वर्ष), पिता अयाज खान के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी पर सवार दोनों लोग घायल हो गए.

Also Read: विनोबा भावे में कैंपस प्लेसमेंट, मैनेजमेंट विभाग में दिखा उत्साह
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
