बुंडू थाना प्रभारी जयदेव टोप्पो का हुआ स्वागत, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi:बुंडू शुक्रवार, 29 मई 2026 को तमाड़ विधानसभा के माननीय विधायक विकास कुमार मुण्डा ऑर बुंडू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ सिंह मुण्डा...

Ranchi:बुंडू शुक्रवार, 29 मई 2026 को तमाड़ विधानसभा के माननीय विधायक विकास कुमार मुण्डा ऑर बुंडू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ सिंह मुण्डा के नेतृत्व में नवपदस्थापित बुंडू थाना प्रभारी जयदेव टोप्पो को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत परिचर्चा की.

समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर चर्चा 

बैठक में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए, क्षेत्र के विकास एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपेक्षा जताई. मौके पर बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुण्डा, सचिव प्रेमा यादव, संगठन सचिव कृष्ण मुण्डा, प्रखंड उपाध्यक्ष लखन मुण्डा, बिरसा मुण्डा तथा कोषाध्यक्ष बिरसा मुण्डा (तैमारा) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AlsoRead:सुदिव्य कुमार सोनू : गिरिडीह को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ₹45 करोड़ की लागत से पपरवाटांड़ में बनेगा खेल हब

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *