Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: पूर्व मुखिया और समाजसेवी बनमाली मंडल के निधन पर शोकसभा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa: चक्रधरपुर के कराईकेला बरडीह निवासी पूर्व मुखिया, भारतीय जनसंघ के सदस्य, समाजसेवी, सिंहभूम मंडल समाज के अध्यक्ष तथा ओड़िया भाषा एवं...

Chaibasa: चक्रधरपुर के कराईकेला बरडीह निवासी पूर्व मुखिया, भारतीय जनसंघ के सदस्य, समाजसेवी, सिंहभूम मंडल समाज के अध्यक्ष तथा ओड़िया भाषा एवं संस्कृति के सजग प्रहरी स्वर्गीय बनमाली मंडल के निधन पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के नेतृत्व में कराईकेला बुनियादी विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी उपस्थित थे. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बनमाली मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

Also Read: IAS अभिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय जांच समिति अब रांची, देवघर, रामगढ़ और चाईबासा में वेतन घोटाले की भी करेगी जांच, आठ बिंदुओं पर केंद्रित होगी जांच

समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे बनमाली मंडल

इस मौके पर अशोक षाड़ंगी ने कहा कि स्वर्गीय बनमाली मंडल समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे. उन्होंने जीवनभर सामाजिक एकता, ओड़िया भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण तथा जनसेवा के लिए कार्य किया. उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.

उन्होंने कहा कि बनमाली मंडल का सरल स्वभाव, समाज के प्रति समर्पण और लोगों के बीच उनकी पहचान हमेशा याद की जाएगी.

कार्यक्रम में आदित्य महतो, हीरालाल खंडाईत, सुशांत मंडल, राकेश त्रिपाठी, विवेक उर्फ बिट्टू मिश्रा, ललित ठाकुर, केदार बानरा, बीजू प्रामाणिक, सोनू बारीक, अमूल्य मंडल, विकास साहू, नंदलाल बानरा समेत कई लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *