बोकारो थर्मल में छाई लदे वाहनों को रोका, चालकों से अभद्रता और धमकी का आरोप

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से हजारीबाग के समीप नेशनल हाईवे निर्माण कार्य...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से हजारीबाग के समीप नेशनल हाईवे निर्माण कार्य के लिए छाई लेकर जा रहे हाइवा वाहनों को कुछ युवकों ने घंटों रोक दिया. आरोप है कि युवकों ने चालकों से छाई का चालान भी छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गए.

बाइक सवार युवकों ने रोके वाहन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे डीवीसी के नूरीनगर स्थित ऐश पौंड से पांच हाइवा छाई लेकर हजारीबाग की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नया बस्ती से पहले बाइक सवार दो युवकों ने सभी हाइवा को सड़क किनारे रोक दिया.

Also Read: स्टेट टॉपर सहित धनबाद जिले के सभी विद्यालयों के मेधावी छात्र हुए सम्मानित

चालान छीनने और धमकी देने का आरोप

वाहन चालकों का आरोप है कि युवकों ने सभी वाहनों से छाई का चालान छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए बोकारो थर्मल-नरकी सड़क मार्ग से छाई लेकर जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.

घंटों सड़क किनारे खड़े रहे वाहन

घटना के बाद सभी चालक डर के कारण हाइवा को सड़क किनारे खड़ा कर छाई उठाव करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर को सूचना दी. चालक दोपहर एक बजे तक वहीं खड़े रहे, लेकिन कंपनी, डीवीसी या थाना की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.

बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर सभी वाहनों को वहां से रवाना किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *