Click Here
Click Here
Click Here

हर हाल में माओवाद मुक्त होगा चाईबासा: डीजी 

Chaibasa : सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर बाद चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने सारंडा एवं कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों के...

Chaibasa : सीआरपीएफ  के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर बाद चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने सारंडा एवं कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के अंतिम चरण की विस्तृत समीक्षा की. समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में शाम करीब 6:30 बजे एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा बलों के आला अधिकारी शामिल हुए. जिनमें सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह, आईजी नरेंद्र सिंह, आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा, अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी अमित रेणु शामिल थे. बैठक को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ डीजी ने स्पष्ट किया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले को हर हाल में पूरी तरह माओवाद मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सारंडा और कोल्हान के जंगलों में अब मुट्ठी भर माओवादी ही बचे हैं और उनकी कमर टूट चुकी है.

संयुक्त अभियान को और तेज करने के निर्देश:

डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल की सराहना की, उन्होंने कहा.झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ कोबरा और झारखंड जगुआर संयुक्त रूप से पूरी सतर्कता के साथ इस अभियान को जारी रखें. जल्द से जल्द बचे हुए माओवादियों का भी सफाया करें, ताकि देश को पूरी तरह से माओवाद मुक्त झारखंड और चाईबासा सौंपा जा सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रणनीति और उपलब्धियों पर हुई चर्चा:

इस उच्चस्तरीय बैठक में नक्सल विरोधी अभियान की वर्तमान स्थिति, हाल के दिनों में मिली सफलताओं और आगे की रणनीतियों पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई. सुरक्षा बलों के कैंपों की स्थिति और नक्सलियों के कोर एरिया में पैठ बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ. डीजी ने संयुक्त सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की तारीफ करते हुए कहा कि लगातार की जा रही कार्रवाइयों के कारण ही नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सका है. आने वाले दिनों में नक्सलियों के बचे-खुचे गढ़ों को ध्वस्त करने के लिए अभियान की रफ्तार और तेज की जाएगी. इस बैठक के बाद सुरक्षा बलों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि कोल्हान व सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम प्रहार की तैयारी पूरी कर ली गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *