खूंटी: बच्चा चोरी की अफवाह में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

खूंटी: जिले में बच्चा चोरी की अफवाह में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया. यह घटना गुरुवार की शाम करीब...

Oplus_16908288

खूंटी: जिले में बच्चा चोरी की अफवाह में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया. यह घटना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे की है. जहां रानिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार युवक एक छोटे बच्चे को लेकर कोइल नदी की ओर जा रहा था. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए शोर मचा दिया. देखते ही देखते पूरे गांव में अफवाह फैल गई कि एक व्यक्ति बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जा रहा है. अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.भीड़ ने उसे पास के एक पेड़ से बांध दिया. इस दौरान कुछ महिलाओं ने भी युवक की पिटाई की.पूछताछ के दौरान युवक लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा और बच्चा चोरी के आरोप से इनकार करता रहा. घटना की सूचना मिलने पर रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई. मारपीट में घायल युवक का प्राथमिक इलाज भी कराया गया.पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक लच्छु कुमार है, जो पास के ही गांव का रहने वाला है और ट्रक में खलासी का काम करता है. बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था, जिसके कारण लोगों को उस पर शक हुआ और वह अफवाह का शिकार बन गया.
फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में बच्चा चोरी की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *