Click Here
Click Here
Click Here

सोने-चांदी के बाजार में झटका, निवेशकों की नजरें अमेरिकी डेटा और मिडल ईस्ट पर

NEWS DESK: भारतीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है. इंडिया...

NEWS DESK: भारतीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,000 रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है. पिछले दो दिनों में सोने की कीमत कुल मिलाकर 7,000 रुपए कम हुई है.चांदी भी इससे अछूती नहीं रही. एक किलो चांदी 7,000 रुपए घटकर ₹2.64 लाख पर ट्रेड कर रही है. इससे पहले यह ₹2.71 लाख प्रति किलो पर थी. विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक प्रॉफिट बुकिंग के चलते इस गिरावट की वजह बने हैं.

इस साल की शुरुआत से कीमतों में बढ़ोतरी

साल की शुरुआत से सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली है. बीते साल के अंत में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब ₹1.60 लाख तक पहुंच गई है. चांदी की कीमत में भी इस दौरान 24,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

भविष्य में कीमतों का रुझान

विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर करेंगी.

मिडल ईस्ट की स्थिति: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव या तेल की बढ़ती कीमतें सोने-चांदी को फिर से महंगा कर सकती हैं.

अमेरिकी आर्थिक आंकड़े: अगर अमेरिकी आर्थिक रिपोर्ट उम्मीद से मजबूत आती हैं, तो डॉलर की मजबूती सोने पर दबाव बढ़ा सकती है.

सोना खरीदते समय रखें ये बातें

सर्टिफाइड गोल्ड: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें. हॉलमार्किंग नंबर से सोने की कैरेट की जानकारी पता चलती है.कीमत की जांच: सोने की सही कीमत और वजन खरीदने के दिन कई विश्वसनीय स्रोतों से जरूर क्रॉस-चेक करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *