Koderma : जेजे कॉलेज का विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग से गिरिडीह के जेसी बोस यूनिवर्सिटी में स्थानांतरण का मामला गरमाता ही जा रहा है. अब इस आदेश के खिलाफ शनिवार को छात्रों ने सड़क पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी ने किया. इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज के बाहर रांची पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 पर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया गया.
विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की मांग
बताते चलें कि कोडरमा के जगन्नाथ जैन महाविद्यालय को जेसी बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. जो पहले हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्ध था. आदेश के खिलाफ जेजे कॉलेज के शिक्षक और छात्र छात्राओं विरोध शुरू कर दिया है. पूर्व में भी छात्रों ने इस आदेश को रोकने की मांग की थी.बावजूद इसके जब कहीं से कोई सार्थक पहल सामने नहीं आया तो छात्र उग्र हो उठे और
शनिवार को घंटों चले इस प्रदर्शन में सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई. कई यात्री बस सहित एंबुलेंस भी इस जाम में फंसे रहे. इस दौरान कोडरमा के एसडीएम सहित जिले की पुलिस बल मौके पर पहुंची और छात्र छात्राओं को समझा बुझाकर जाम को हटाया.

