1 जून से कोडरमा होकर राजधानी नीलांचल एक्सप्रेस रहेगी लेट, यूपी के इन 5 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन

Hazaribagh: गोमो कोडरमा गया जंक्शन होकर चलने वाली भुवनेश्वर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 4 राजधानी व नीलांचल एक्सप्रेस विलंब...

Hazaribagh: गोमो कोडरमा गया जंक्शन होकर चलने वाली भुवनेश्वर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 4 राजधानी व नीलांचल एक्सप्रेस विलंब से चलेंगी. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेल के अधीन रुपसा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग के कारण अलग-अलग दिनों में 1 से 2 घंटे तक विलंब से चलाई जाएंगी. इनके अलावा कई अन्य कई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में विलंब से चलाई जाएंगी.

इन तिथियों में लेट चलेगी

1 जून को 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 60 मिनट

2 जून को 12876 आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 90 मिनट

4 व 5 जून को 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 60 मिनट

7 जून को 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 90 मिनट

6 जून को 22824 नई, दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 120 मिनट

23 से 30 जून तक भदोही समेत पांच स्टेशन पर नहीं रुकेगी

नीलांचल एक्सप्रेस,12875 पुरी-आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस जून के अंतिम सप्ताह में मार्ग बदल कर चलेगी. 23, 26, 28 व 30 जून को मार्ग परिवर्तन के कारण वाराणसी से जाफराबाद व सुल्तानपुर होकर चलेगी.

वेटिंग से परेशान यात्रियों को मिलेगी राहत, उड़ीसा के खोरदा रोड के लिए गोमतीनगर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

कोडरमा जक्शन के रास्ते उड़ीसा के खोरदा रोड के लिए 31 मई से 20 जून तक सप्ताह में 1 दिन स्पेशल ट्रेन चलाएगा. इस ट्रेन के संचालन से नीलांचल एक्सप्रेस की लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी.

05064 गोमती नगर-खोरधा रोड स्पेशल 28 मई से 18 जून तक प्रत्येक गुरुवार को गोमती नगर से शाम 6:55 बजे चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन रात 2:25 बजे खोरदा रोड पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी आनसोन, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो, भोजूडीह, आद्रा , बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मेदिनीपुर , हिजली, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर केन्दुझर रोड, नराज मार्थापुर, भुवनेश्वर स्टेशनों पर होगा. वापसी में 05063 स्पेशल खोरधा रोड से 30 मई से 20 जून तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:45 बजे चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन गोमती नगर रात 8 बजे पहुंचेगी. ट्रेन में जनरल श्रेणी की 4 स्लीपर की 6, एसी सेकेंड की 2 एसी थर्ड की 5 और एसी प्रथम की 1 बोगी होगी.

AlsoRead:सरायकेला: टेंडर प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर ठेकेदारों का प्रदर्शन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *