30 मिनट में सफाई गारंटी अभियान का आसनसोल मंडल में सफल समापन

Jamtara: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा “30 मिनट के भीतर सफाई की गारंटी” पहल के तहत 16 से 30 मई तक...

Jamtara: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा “30 मिनट के भीतर सफाई की गारंटी” पहल के तहत 16 से 30 मई तक चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान चरण-II का सफल समापन हो गया. अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और यात्रियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए.

30 मिनट के भीतर निपटाई गईं शिकायतें

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को कचरे के उचित निपटान, डस्टबिन के उपयोग तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया. अभियान अवधि में स्वच्छता संबंधी केवल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण 30 मिनट के भीतर कर दिया गया.

ALSO READ: विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार

कुल्टी, मधुपुर, आसनसोल, जामताड़ा, देवघर, जसीडीह समेत कई स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया. रेलवे ने यात्रियों से स्टेशनों को स्वच्छ, हरित और यात्री-अनुकूल बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *