विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता, प्लास्टिक उन्मूलन और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Saraikela: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में स्वास्थ्य जागरूकता, प्लास्टिक उन्मूलन और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित...

Saraikela: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में स्वास्थ्य जागरूकता, प्लास्टिक उन्मूलन और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए.

चिकित्सा विभाग ने राजधानी एक्सप्रेस के वेंडरों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी. वहीं बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को गर्मी और लू से बचाव के उपाय बताए गए.

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

आद्रा मंडल रेल चिकित्सालय परिसर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. वर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और आरपीएफ जवानों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली.

प्लास्टिक मुक्त स्टेशन बनाने की पहल

आद्रा स्टेशन पर यात्रियों के बीच कपड़े के थैले वितरित किए गए और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई. स्टॉल संचालकों को भी कागज और पत्तल के दोने-प्लेट इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 5 जून तक आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और कार्यालयों में स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्लास्टिक उन्मूलन से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे.

ALSO READ: BJP से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी और JMM से कल्पना की संभावना नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *