रांची: अनुकंपा नियुक्ति के 8 मामलों को मिली मंजूरी, 17 आवेदनों की हुई समीक्षा

Ranchi: आज रांची में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की. बैठक...

Ranchi: आज रांची में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की. बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान समिति ने सामान्य श्रेणी एवं चौकीदार संवर्ग से संबंधित कुल 17 आवेदनों की जांच-पड़ताल की. सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा के बाद समिति ने 8 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी, जबकि शेष आवेदनों में पाई गई त्रुटियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों और आवेदकों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: लेधवाराडीह में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व उपकरण जब्त

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र आश्रितों को समय पर अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिल सके. उन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया.

यह भी पढ़ें: IPL की तर्ज पर शुरू होगी झारखंड प्रीमियर लीग, खिलाड़ियों की नीलामी पूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *