लेधवाराडीह में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व उपकरण जब्त

Giridih: खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में नवडीहा ओपी क्षेत्र के लेधवाराडीह गांव के समीप संचालित नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का...

Giridih: खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में नवडीहा ओपी क्षेत्र के लेधवाराडीह गांव के समीप संचालित नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि लेधवाराडीह स्थित एक कमरे में कारू सिंह उर्फ आशुतोष सिंह, ललन सिंह, संजय सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा नकली विदेशी शराब तैयार कर गिरिडीह समेत आसपास के जिलों और बिहार में सप्लाई की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई.

61 पेटी नकली शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 61 पेटी नकली विदेशी शराब, 15 लीटर स्प्रिट, 500 ब्रांडेड लेबल स्टीकर, सैकड़ों खाली बोतलें और कार्टन, अल्कोहल मापने वाला मीटर, स्टील ड्रम तथा अन्य उपकरण जब्त किए.

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने जब्त सामान को थाना लाकर सुरक्षित रखा है. मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, विशेष छापेमारी दल बनेगा: उपायुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *