Ranchi: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), प्रोबेशनरी डिप्टी कलेक्टर तथा अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में मतदाता मैपिंग की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कई क्षेत्रों में मैपिंग प्रतिशत कम रहने पर चिंता जताई और इससे जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की. उपायुक्त ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों और अंचलों में BLO, BLO सुपरवाइजर तथा BLA-2 के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से मतदाता मैपिंग कार्य में तेजी आएगी.
यह भी पढ़ें: रांची में आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, 10 जून तक सीएमआर जमा करने का निर्देश

मतदाता मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य
बैठक में सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. इन शिविरों के माध्यम से मतदाता मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. शिविरों के आयोजन से संबंधित विस्तृत आदेश जल्द ही जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा. उपायुक्त ने मतदाताओं के बीच SIR से जुड़ी जानकारी और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया. साथ ही सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को BLO सुपरवाइजर और BLO के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, IPL की तर्ज पर शुरू होगी झारखंड प्रीमियर लीग
