जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, IPL की तर्ज पर शुरू होगी झारखंड प्रीमियर लीग

Jamshedpur : झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आईपीएल की तर्ज पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने पहली...

Jamshedpur : झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आईपीएल की तर्ज पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने पहली बार झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) शुरू करने की बड़ी पहल की है. राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह बड़ा मंच मिलेगा.

द वेव इंटरनेशनल होटल में हुई नीलामी 

आज जमशेदपुर के द वेव इंटरनेशनल होटल में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई. नीलामी में राज्य की छह फ्रेंचाइजी टीमों ने हिस्सा लिया. प्रत्येक टीम को 18 खिलाड़ी शामिल करने हैं. कुल 241 खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी.

राज्य की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच  

झारखंड के क्रिकेट इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. JSCA की इस महत्वाकांक्षी लीग का उद्देश्य राज्य के कोने-कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाना और उन्हें बड़ा मंच उपलब्ध कराना है.

छह टीमें लेंगी हिस्सा 

JPL के पहले सीजन में राज्य की कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी. फ्रेंचाइजी टीमों में रांची रॉयल्स, जमशेदपुर जगुआर, धनबाद डायनामाइट्स, बोकारो ब्लास्टर्स, दुमका डेयरडेविल्स और पलामू पैंथर्स के नाम शामिल हैं. सभी टीमों ने नीलामी में घरेलू सर्किट के चर्चित चेहरों के साथ-साथ अंडर-19 और अंडर-23 के उभरते खिलाड़ियों पर भी दांव लगाया.  JSCA के सचिव ने बताया कि झारखंड प्रीमियर लीग का आगाज जून के दूसरे सप्ताह में रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. लीग के मुकाबले जमशेदपुर और रांची में आयोजित होंगे. मैचों का सीधा प्रसारण स्थानीय चैनलों पर किया जाएगा. झारखंड के कई रणजी खिलाड़ियों ने JPL को राज्य की क्रिकेट के लिए गेम चेंजर बताया है. इससे युवाओं को आईपीएल और राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का रास्ता खुलेगा.

Also Read : राज्यसभा में कोल्हान को मिले प्रतिनिधित्व, राजेश शुक्ला ने कांग्रेस नेतृत्व से की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *