Koderma: आगामी 1 जून से बस में सफर करना यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगा. कोडरमा से विभिन्न शहरों के लिए बस किराये में 15 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है. यह निर्णय कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया. झुमरीतिलैया बस स्टैंड के समीप आयोजित बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र उर्फ बंशी यादव ने की, जबकि संचालन सचिव संजय यादव ने किया.

एसी और नॉन एसी दोनों बसों का बढ़ा किराया
निर्णय के अनुसार झुमरीतिलैया से चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गिरिडीह तथा बिहार के नवादा-रजौली रूट पर चलने वाली बसों के किराये में वृद्धि की गई है. एसी बसों में 50 रुपये तक और नॉन एसी बसों में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. नया किराया 1 जून से प्रभावी होगा. इससे यात्रियों को 15 से 30 प्रतिशत तक अधिक भाड़ा देना पड़ेगा. इससे पहले करीब 5 वर्ष पूर्व किराये में वृद्धि की गई थी.
जानिए किस रूट पर कितना बढ़ा किराया
झुमरीतिलैया से रांची
- एसी: 350 रुपये से बढ़कर 400 रुपये
- नॉन एसी: 300 रुपये से बढ़कर 350 रुपये
झुमरीतिलैया से हजारीबाग
- एसी: 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये
- नॉन एसी: 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये
झुमरीतिलैया से रामगढ़
- एसी: 200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये
- नॉन एसी: 200 रुपये से बढ़कर 220 रुपये
झुमरीतिलैया से गिरिडीह
- नॉन एसी: 200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये
झुमरीतिलैया से नवादा
- एसी: 170 रुपये से बढ़कर 200 रुपये
- नॉन एसी: 150 रुपये से बढ़कर 180 रुपये
झुमरीतिलैया से चतरा
- नॉन एसी: 200 रुपये से बढ़कर 220 रुपये
